बॉलीवुड के भाईजान पर हमले की रची गई साजिश,  पुलिस ने किया खुलासा।

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान  को मारने की कोशिश मामले की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी निकाली थी। इस मामले में पुलिस ने और भी कई बड़े खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पाकिस्तान से अत्याधुनिक अथियार AK 47, AK 92 और M 16 और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला को जिस हथियार से मारा गया था वह तुर्की मेड जिगना हथियार भी खरीदने की तैयारी में थे। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या करना चाहते थे। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि सलमान खान को मारने की प्लानिंग अगस्त 2023 और अप्रैल 2024 के बीच रची गई थी।

पुलिस ने यह भी बताया कि करीब 60 से 70 लोग सलमान खान की हर मूवमेंट की खबर रख रहे थे। पुलिस ने आगे जांच में पता चला कि यह सभी आरोपी सलमान खान के मुंबई के घर पनवेल का फार्म हाउस और गोरेगांव के फिल्म सिटी पर सलमान खान की हर मूवमेंट की खबर रख रहे थे। पुलिस से चार्जशीट में बताया कि सलमान खान को करने के लिए आरोपियों ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों को हायर किया था। पुलिस ने यह भी बताया कि सारे शूटर गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई के आर्डर का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ऑर्डर मिलते, वह सभी पाकिस्तान से आए अत्याधुनिक हथियार का इस्तेमाल कर सलमान खान पर हमला कर देते। यह सभी मुंबई ठाणे और गुजरात में छिपे थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स