उत्तर प्रदेश के हाथरस से बड़ी खबर आई सामने, अचानक हुई भगदड़ से कई लोगो की हुई मौत।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद से एक दुखद खबर आई है। एक सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे 121 लोगों की एक भगदड़ में मौत हो गई है। इसे एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने सत्यापित किया है। जानकारी के अनुसार, भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच जाने के कारण यह हादसा हुआ है। सुचना के अनुसार हाथरस जनपद क़े सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के फुलरई गांव में चल रहे भोले बाबा क़े सत्संग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। इनमें 114 महिलाएं-बच्चे और 7 पुरुष शामिल है.इस दौरान अनेकों श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की डेड बॉडी एटा मेडीकल कॉलेज पहुंचाई गई है। हाथरस मामले की एफआईआर के मुताबिक आयोजन में ढाई लाख लोग आए थे जबकि आयोजकों ने 80 हजार लोगों के कार्यक्रम की अनुमति ली थी. इसके साथ ही आयोजकों की ओर से ट्रैफिक मैनेजमेंट का कोई इंतजाम नहीं था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह हादसा हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गाब में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुआ। इसे एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने भी सत्यापित किया कि हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ हुई। अब तक एटा अस्पताल में 27 शव पहुंच चुके हैं, घायलों को भी अस्पताल लाया गया है और जांच जारी है। सत्संग समापन के बाद भगदड़ से हादसा हुआ। भगदड़ में कई लोगों की मौत की आशंका है। भोले बाबा के सत्संग के समापन में भगदड़ हुई। भोले बाबा का सत्संग एटा-हाथरस बॉर्डर के रतीभानपुर में चल रहा था। कई घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
















































































Leave Your Message