लल्ली से बनी लाफ्टर क्वीन,  भारती सिंह की बदली किस्मत। 

भारती सिंह को कौन नहीं जानता आज वो किसी पहचान की मोहताज़ नहीं है। इसके साथ - साथ उन्हें लाफ्टर क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। आज 3 जुलाई को भारती सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग और सबसे अलग अंदाज की वजह से आज वह घर-घर में फेमस हैं। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो से छोटे पर्दे पर कॉमेडी का सफर शुरु करने वाली भारती 'लल्ली' के किरदार की वजह से वह काफी फेमस हुई थीं। इस शो में हिट होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का' और 'कॉमेडी का महासंग्राम' जैसे शोज से लोगों को खूब हंसाया है। भारती का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है। इस बात का खुलासा भारती सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बचपन के स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए  बताया था कि 'दो साल की उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके बाद उनकी मां ने घरों में झाड़ू-पोछे का काम करने उनके भाई-बहनों को पाला था।' इतना ही नहीं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने खुलासा किया था कि कई बार तो उन्हें भूखे पेट भी सोना पड़ता था। गरीबी की वजह से भारती को मजबूरी में कॉलेज की पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी थी।

इसके बाद भारती ने कॉमेडी करनी शुरू की। शुरूआत में लोगों ने उनके मोटे होने का बहुत ज्यादा मजाक बनाया। लेकिन भारती सिंह ने मोटापे के ही अपनी पहचान बनाई और सफलता की सीढ़ी चढ़नी शुरु कर दी और इसका नतीजा आज आपके सामने है। आज भारती को लोग टीवी लाफ्टर क्वीन कहते हैं। लोगों को हंसा-हंसाकर भारती आज करोड़ों की मालकिन भी बन चुकी हैं। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स