भारत के राज्यों में 'मौसम विभाग' ने दिया बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है भारी वर्षा। 

भारत के राज्यों में भीषण गर्मी के बाद अब मानसून देखने को मिल रहा है। राज्यों में मानसून की बारिश लोगो को भिगो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने इस बार जल्दी ही अपनी दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश देखने को मिली थी। जिससे आसमानो में अभी भी बादल छाए हुए है। मौसम विभाग द्वारा करीब 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को  हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी से लेकर बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में आसमान में सामान्यत बादल छाए रहने तथा गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और अधिकतर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इस वक्त बारिश देखी जा रही है। माना जा रहा है कि यूपी में इस पूरे हफ्ते तक अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी। बुधवार को यूपी के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। बिहार के अलग-अलग जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स