तूफान 'बेरिल' का खतरनाक प्रकोप जमैका में चेतावनी जारी, जमैका के प्रधानमंत्री ने जनता को गंभीरता से लेने का किया आग्रह।

दक्षिण-पूर्वी कैरेबियाई द्वीप समूह में तूफान ने मचाया बवाल के साथ तबाही मचाने के बाद तूफान ‘बेरिल’ अब जमैका की ओर बढ़ रहा है। भयंकर तूफान की वजह से कई लोग अपनी जान गवाह चुके है। मिली  सुचना के अनुसार छह लोग होनी जान गवाह चुके है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, जमैका, ग्रांड केमैन, लिटल केमैन और केमैन ब्राक में तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बेरिल की तीव्रता कम हो रही है लेकिन पूर्वानुमान है कि जब यह तूफान बुधवार तड़के जमैका के पास, बृहस्पतिवार को केमैन द्वीप के पास और शुक्रवार को मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के पास से गुजरेगा तब भी यह शक्तिशाली रहेगा। सोमवार देर शाम को बेरिल श्रेणी-पांच के तूफान के रूप में मजबूत हो गया था जिसके कारण 270 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। । मंगलवार रात को तूफान जमैका के किंगस्टन से करीब 480 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। बेरिल से जमैका में खतरनाक गति से हवा चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है और अधिकारियों ने बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी दी है।

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने तूफान के खतरे को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया। ग्रेनाडा और कैरियाकोउ में तीन लोगों की मौत हुई, और उत्तरी वेनेजुएला में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। पांच लोग लापता हैं। बेरिल तूफान ने कैरेबियन में विकराल तूफान की श्रेणी में आकर बारबाडोस के अलावा ग्रेनेडा, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप समूह को भी प्रभावित किया। लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई थी और तूफान के कारण बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। कई घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ टूटे और सड़कें पानी में डूब गईं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स