प्रधानमंत्री मोदी ने कर ली तैयारी, लोकसभा के चुनावों में BJP पड़ेगी भरी! कल बैठक में क्या हुआ?

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर मंत्री परिषद की एक बैठक बुलाई गई, जिसके अंतर्गत बीजेपी की संकल्प यात्रा एवं आने वाले चुनाव के परिणामों को लेकर गहन बातचीत की गई। क्योंकि संसद का सत्र शीतकालीन अभी शुरू होने ही वाला है और उसमें जो धरातल पर मुद्दे उठाए जाएंगे। उन मुद्दों की तैयारी प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर पहले की गई। 

बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर विस्तार से जानकारी के ऊपर भी बातचीत हुई। 4 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। संसद के सवालों का पूरी तैयारी के साथ जवाब देने जैसे अहम निर्देश दे सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी रात 8 बजे केंद्रीय परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे। 

दोनों अहम बैठकें, प्रधानमंत्री के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर ही हुई। इस बैठक में केंद्र 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले किसी बड़े कदम की योजना बना रही है। ये बैठकें इसलिए भी खास हैं, क्योंकि पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित होने से कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे हैं। दूसरी और कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बीते दिन चुनावी राज्य तेलंगाना के दौरे पर थे। राहुल गांधी रोड शो करते दिखे, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल थी। 

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी तेलंगाना में राहुल गांधी के साथ दिखें। जहां वह जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीती शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। तेलंगाना में कल यानि 30 नवंबर को वोटिंग होगी और बाकी अन्य राज्यों के साथ 3 दिसंबर को परिणाम जारी होंगे। तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन था, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख नेता ज़ोर लगाते हुए दिखे थे। 

स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैली और रोड शो कल देखने को मिली। भाजपा नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अनुराग ठाकुर, जेपी नड्डा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य नेताओं ने 27 नवंबर को तेलंगाना में कई रोड और चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था। कल भी भाजपा के कई नेताओं के तेलंगाना में पहुंचने की संभावना थी। आने वाले लोकसभा सन 2024 के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी आवास पर मंत्री परिषद की बैठक बुलाकर, विपक्षी दलों को यह बताने की जरूरत समझी कि हम 24 के चुनाव के लिए बिल्कुल तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक से यह संकेत मिलता है कि, हम ऐसे कुछ मुद्दे लेकर आएंगे जिससे कि शीतकालीन सत्र में उनके जवाब दिए जा सके।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स