भारतीय क्रिकेट टीम का शानदार विजय,  वर्ल्ड कप जीतकर लौटीं टीम। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया गया है। और इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार स्वदेश वापस लौट आई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 7 रन से मात देने के साथ इस खिताब को अपने नाम किया था। बारबाडोस के मैदान पर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया वहां पर आए चक्रवाती तूफान की वजह से तुरंत रवाना नहीं हो सकी थी। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बारबाडोस से एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से सीधे दिल्ली पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब आज सुबह 11 उनकी मुलाकात सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से होगी और उसके बाद पूरी टीम मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी जहां पर शाम को विक्ट्री परेड होगी।

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जहां सभी भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी साफतौर पर देखने को मिल रही थी तो वहीं बारिश होने के बावजूद वहां पर आए हुए फैंस को कप्तान रोहित शर्मा ने निराश नहीं करते हुए ट्रॉफी को हाथ में ऊपर उठाकर सभी को उसका दीदार करवाया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद टीम इंडिया सीधे मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी जहां पर शाम 5 बजे विक्ट्री परेड होगी और उसके बाद बीसीसीआई टीम को घोषित की गई प्राइज मनी देगी। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय अपने गले टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद मिले मेडल को पहने हुए थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स