नताशा स्टेनकोविक ने बाइबल से दिया प्रेरणादायक संदेश, तलाक की खबरें भी हाईलाइट में। 

एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। नताशा और हार्दिक पांड्या के अलग होने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं लेकिन इस कपल ने चुप्पी साधी हुई है। जब से नताशा और हार्दिक के तलाक की खबरें सामने आईं हैं तब से ये दोनों ही चुप हैं। दोनों में से किसी ने ऑफिशियली ना ही इसे मना किया है और ना ही हां कहा है। ,तलाक की खबरों के बीच नताशा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो एक मुश्किल परिस्थिति से गुजर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक के लिए कोई पोस्ट शेयर न करने की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई भी बात शेयर नहीं कर रही हैं।  

नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लॉस्ट होने की बात कही है। वीडियो में नताशा कहती हैं- 'मैं कुछ ऐसा पढ़ने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं जिसे आज मुझे सुनने की सबसे ज्यादा जरुरत है।  इसीलिए मैं अपने साथ कार में बाइबल लेकर आई थी क्योंकि मैं इसे आप सभी को पढ़ना चाहती थी।  समें लिखा है- गॉड है जो तुम्हारे आगे चलता है और तुम्हारे साथ रहेगा, वह तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा और न ही त्यागेगा। डरो मत या निराश मत हो। नताशा की इस वीडियो के बाद से फैंस को लग रहा है कि वो अपनी लाइफ के बारे में ही बता रही हैं। बता दें नताशा और हार्दिक ने 2020 में शादी कर ली थी। उसके बाद इस कपल ने दोबारा 2023 में बहुत ही धूमधाम से दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस कपल के तलाक की खबरें तब सामने आने लगीं जब नताशा ने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम हटा दिया था। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स