बिहार में बारिश से पुल गिरने पर लालू और तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया हमला।
इन् दिनों बिहार में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में कई जिलों में पुल गिरने या उसके पिलर ढहने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। जिसके चलते आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा वार किया है। लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसका दोष भी मुगलों, अंग्रेजों और विपक्षियों को ही देंगे। कल एक ही दिन में 5 पुल ढहे। 15 दिन में 12 पुल गिर चुके हैं। पुलियों का कोई हिसाब-किताब नहीं।" इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भी पोस्ट कर सवाल उठाया की "4 जुलाई को बिहार में एक पुल और गिरा। 3 जुलाई को ही अकेले 5 पुल गिरे। 18 जून से लेकर अभी तक 12 पुल ध्वस्त हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन उपलब्धियों पर एकदम खामोश एवं निरुत्तर है। सोच रहे हैं कि इस मंगलकारी भ्रष्टाचार को जंगलराज में कैसे परिवर्तित करें? सदैव भ्रष्टाचार, नैतिकता, सुशासन, जंगलराज, गुड गवर्नेंस इत्यादि पर राग अलपा दूसरों में गुण दोष के खोजकर्ता, कथित उच्च समझ के उच्च कार्यकर्ता, उन्नत कोटि के उत्कृष्ट पत्रकार सह पक्षकार तथा उत्तम विचार के श्रेष्ठ लोग अंतरात्मा का गला घोंट इन सुशासनी कुकृत्यों पर चुप्पी की चादर ओढ़ सदाचारी बन चुके हैं।" बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाएंख सामने आ रही है। सरकार के लिए भी ये सोचने वाली बात है की अचानक रोज़ाना इतने पुल कैसे गिर रहे हैं। क्या ये सरकार की नाकामी है या किसी सझिश के तहत ये घटनाएं घट रही हैं।
















































































Leave Your Message