हिना खान का भावुक वीडियो, पहली कीमोथेरेपी के बाद कटवाए बाल।
हिना खान ने हाल ही में अपनी ब्रेस्ट कैंसर के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका कैंसर तीसरी स्टेज पर है। जिससे उनके फैंस को ये खबर सुनने के बाद बहुत बड़ा झटका लगा था। पहली कीमोथेरेपी के बाद अपने लंबे और घने बालों को कटवा लिया है। बड़ी हिम्मत के साथ वो इस मुसीबत को झेल रही हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने लंबे, घने और काले बाल कटवाती दिख रही हैं। उनके वीडियो में इमोशनल माहौल था, और वह और उनकी मां दोनों रो रही थीं। यह समाचार उनके फैंस को बहुत दुखी किया है। पहली कीमोथेरेपी के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। सामने आया वीडियो काफी इमोशनल है। एक्ट्रेस की आंखे नम नजर आ रही हैं। वहीं उनकी मां भी फूटफूटकर रो रही हैं।
सामने आए हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिना खान बैठी हैं और अपने बाल काटने की शुरुआत खुद करती हैं। उन्हें ऐसा करते देख उनकी मां उदास हो जाती हैं और रोने लगती हैं, जिस पर हिना खान कहली हैं कि सिर्फ बाल ही वापस आ जाएंगे। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड उन्हें हिम्मत देते हैं और उनकी मां को संभालते हैं। वो अपनी मां को समझाती हैं और कहती हैं कि परेशान न हों वरना तबीयत बिगड़ जाएगी। एक्ट्रेस बड़ी हिम्मत से मुस्कुराते हुए बाल कटाती हैं। आखिर में उनकी आंखें नम हो जाती हैं और फिर उनकी मां उन्हें गले लगा लेती हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हिना खान ने काफी लंबा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। एक्ट्रेस ने इसी कड़ी में आगे लिखा, 'बाल वापस उग आएंगे, भौहें वापस आ जाएंगी, निशान मिट जाएंगे, लेकिन आत्मा पूरी तरह से बनी रहनी चाहिए। मैं अपनी कहानी, अपनी यात्रा को रिकॉर्ड कर रही हूं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि खुद को अपनाने के मेरे प्रयास हर किसी तक पहुंचें।
















































































Leave Your Message