मानसून में होने वाली सारी बीमारियों के पीछे हैं ये 3 कारण, जाने कैसे ?

बारिश के मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। मानसून में वायरल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। बरसात में खराब पानी, मच्छर और दूषित हवा सारी बीमारियों की जड़ है। इन्हीं तीन कारणों से सारी बीमारियां पैदा होती हैं। मानसून में बड़े और बच्चे सभी की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। खान-पान में जरा सी लापरवाही बरतने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। बारिश में कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। खातौस से इस मौसम में खराब पानी, मच्छर और हवा से सारी बीमारियां पैदा होती है। यानि एयर बोर्न, मॉस्किटो बोर्न, वाटर बोर्न डिजीज पैदा होती हैं। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मच्छरों से फैलने वाली बीमारी बढ़ती हैं। वहीं दूषित पानी और खावे से डायरिया, पीलिया और टाइफाइड होने का खतरा रहता है। वहीं सांस से जुड़ी बीमारी अस्थमा और सर्दी जुकाम भी परेशान करते हैं। इसलिए इन बीमारियों से बचना सबसे जरूरी है।

मानसून में सारी बीमारियों के पीछे हैं ये 3 कारण 

*  खराब पानी से होने वाली बीमारी- मानसून में दूषित पानी पीने और खराब खाना खाने से भी कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है। जिसमें डायरिया सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी है। बारिश में एंटेरिक फीवर, हैजा, वायरल हेपेटाइटिस और डायरिया जैसी  बीमारियां गंदे पानी के कारण होती हैं। ये बीमारियां भारत में हर साल हजारों लोगों की मौत का कारण बनती हैं। इसके लिए जरूरी है कि साफ और उबला हुआ पानी पिएं और ताजा घर का बना खाना खाएं।

*  दूषित हवा से होने वाली बीमारी- मानसून के दिनों में तापमान अचानक कम ज्यादा होता है। मौसम में ज्यादा नमी के कारण रेस्पिरेटरी सिस्टम भी प्रभावित होता है। इस मौसम में सांस के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। अस्थमा के मरीज, एलर्जी से परेशान लोगों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। वहीं सर्दी जुकाम की समस्या ज्यादा हो सकती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजें और ताजा खाना शामिल करें।

*  मच्छर से फैलने वाली बीमारी- मानसून में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगता है। गंदगी और जगह-जगह पानी भरने से मच्छर पनपने लगते हैं जो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को फैलाते हैं। मच्छरों के काटने से जीका वायरस, जापानी इंसेफेलाइटिस, पीला बुखार और वेस्ट नाइल वायरस जैसी खतरनाक बीमारियां फैलती है। इसलिए बारिश में मच्छरों से खास बचाव करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स