जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु, बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक आज रात 8 बजे होगी। 

जम्मू -कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेताओं को दिल्ली बुलाया है। केंद्रीय कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई है। ये बैठक आज यानी गुरुवार रात 8 बजे होगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव बीएल संतोष और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रभारी जी किशन रेड्डी होंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैना, पार्टी महासचिव अशोक कौल, केंद्र सरकार में मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, जम्मू से लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना इस महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग लेंगे। 

शनिवार को केंद्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जम्मू का दौरा करेंगे. वे वहां पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इसके अलावा शनिवार को जेपी नड्डा जम्मू में बीजेपी की कार्यकारी समिति को भी संबोधित करेंगे। ये लोकसभा चुनाव के बाद जेपी नड्डा की पहली जम्मू यात्रा है। लोकसभा चुनाव में एनडीए की लगातार तीसरी बार जीत होने पर नड्डा का जम्मू में भव्य स्वागत किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के साथ तमाम राजनीतिक पार्टियां ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या 107 से बढ़कर 114 हो गई है, जिसमें से फिलहाल 90 सीटों पर ही विधानसभा के चुनाव कराये जायेंगे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स