टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली वापस रवाना हुए लंदन। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की लेकिन टूफान बेरिल के कारण वे भारत वापस नहीं आ सकी। बर्बाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में यह तूफान आया था। टूफान के बाद टीम इंडिया दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। वे फिर मुंबई गई और विजय परेड में भाग लिया। रात को विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वे लंदन के लिए रवाना हो रहे थे। गुरुवार रात, मानव मंगलानी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। जहां विराट कोहली सफेद टी-शर्ट, क्रीम रंग की पैंट और हरे जैकेट में एक काली गाड़ी से निकल रहे थे। उन्होंने जल्दी से एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले स्टाफ का अभिवादन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार वो लंदन जा रहे हैं, जहां वो अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों, वामिका और अकाय से मिलेंगे। विराट और अनुष्का इसी साल फरवरी में अकाय के माता-पिता बने। जब तूफान की वजह से टीम बारबाडोस में फंसी हुई थी, तब सोशल मीडिया वीडियो सामने आया था, जिसमें विराट वीडियो कॉल पर शायद अनुष्का को तूफान दिखा रहे थे। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले तक विराट कोहली के बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 128.81 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स