अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्मेंस के लिए मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की ग्रैंड वेडिंग 12 जुलाई कॉम होने वाली है। लेकिन इनकी शादी के फंक्शन बहुत पहले से शुरु हो चुके है। अनंत और राधिका की शादी एक बड़ा इवेंट जिसमे कई सारे फंक्शन होंगे। अनंत और राधिका के लिए अंबानी परिवार पहले ही दो प्री-वेडिंग सेरेमनी होस्ट कर चुका है। जिसमे कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में रिहाना से लेकर शकीरा तक परफॉर्म कर चुकी हैं और अब इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर इस सिलसिले में गुरुवार को मुंबई पहुंचे। वह अनंत-राधिका की शादी से पहले संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं, जिसका आयोजन 5 जुलाई को एंटीलिया में होगा। जस्टिन गुरुवार की सुबह मुंबई के एक एयरपोर्ट पर उतरे। सोशल मीडिया पर सिंगर के काफिले का वीडियो भी वायरल हुआ। बीबर 7 साल बाद भारत आए हैं। इससे पहले 2022 में वह कॉन्सर्ट करने वाले थे, लेकिन उनकी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से यह कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया। अब जस्टिन के अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने की चर्चा है। ऐसे में कई लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिरकार इंटरनेशनल सेंसेशन इस परफॉर्मेंस के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं। अनंत-राधिका की शादी की बात करें तो दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा और 14 जुलाई को कपल का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।

इंस्टेंट बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया है कि जस्टिन अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए करीब 10 मिलियन डॉल यानी 84 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। वह अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी के टॉप परफॉर्मर होंगे। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स