मानसून आने के साथ- साथ सब्जियों पर छाई महंगाई , टमाटर के दामों ने छुआ आसमान।
भारत में इस बार भीषण गर्मी ने सबका बुरा हाल कर दिया था वही अब मानसून के आने से लोगो के अंदर एक गर्मी से बचने को लेकर राहत बनी हुई है। भारिश व मानसून के आ जाने से कई राज्यों में सुहावना मौसम छाया हुआ है। लेकिन इसके साथ -साथ एक और परेशानी भिओ सामने आ खड़ी हो चुकी है। खासकर खानपान के मामले में अब लोगो का खर्च बढ़ने वाला है। रसोई में आलू-प्याज के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले टमाटर के भाव बीते कुछ दिनों में आसमान पर पहुंच गए हैं। सूचना के अनुसार टमाटर की खुदरा कीमतें बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी हैं और अभी 80 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के चलते टमाटर की आपूर्ति में रुकावट आई है, जिससे कुछ खुदरा बाजारों में टमाटर 80 रुपये किलो के भाव से बिकने लगा है। ऐसे में आम जनता की जेब को तगड़ा झटका लगने वाला है एक दम दे आई उछाल लोगो को परेशान कर रही है।
टमाटर की कीमतों में आए बढ़लाव का मुख्य कारण बारिश को बताया जा रहा है। मानसून के आने से व लगातार बारिशो के आने से यह बढ़लाव देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश भारत में टमाटर का उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में एक है। भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई तक भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने पर्वतीय राज्य में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की आशंकाएं भी जाहिर की हैं, जिससे सड़क नेटवर्क और यातायात पर सीधे असर हो सकता है। वहीं भारी बारिश से टमाटर की फसल को भी नुकसान हो सकता है। मतलब आने वाले दिनों में टमाटर के भाव और बढ़ने की आशंका है। लगभग ऐसा ही होता है बारिशो के कारण सब्ज़ी और फल की कीमतों में अधिक बढ़लाव देखने को हर साल ही मिलता है।
















































































Leave Your Message