नोएडा में में स्थित लॉजिक्स मॉल में लगी भीषण आग,  फायर विभाग की टीम जुटी आग बुझाने में। 

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा में में स्थित लॉजिक्स मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। जिसके कारण मॉल में आग लग गई है। बताया जा रहा है आग कपड़ो के शो रूम में लगी है। जिसके बाद से ही  लॉजिक्स मॉल में भगदड़ मच गयी थी। आग की सूचना के बाद मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची। मॉल को पूरी तरह खाली करवाया गया। फायर विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के लोजिक्स मॉल की घटना बताई जा रही है। अभी मॉल को खाली करा लिया गया है और सभी लोग सकुशल हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। आग को बुझाने की कोशिश में दमकल विभाग के कर्मचारियों को शीशे तोड़कर अंदर जाना पड़ा। 

नोएडा के मॉल में भीषण आग लगने की वजह से हर तरफ धुआँ ही धुआँ फेल गया है। धुंए की वजह से दिक्‍कत जब बढ़ने लगी तो फायर ब्रिगेड कर्मी को हेलमेट पहनना पड़ गया। फायर फाइटर्स ने अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल मॉल के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मॉल के बाहर भारी संख्या में लोग इक्टठा हो गए हैं। साथ ही आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जारी है। साथ ही मॉल के आस-पास जितने भी शो रूम थे उनको खाली करा लिया गया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स