T.RAJA का विवादित बयान, 'गाय काटी तो हाथ काट दूंगा!' क्या है मामला?
तेलंगाना में आने वाले 30 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं और इस पर वहाँ के सांसद टी राजा ने एक बहुत बड़ा मुस्लिमों पर वार किया है। T.Raja singh ने एक बार फिर राज्य की मुस्लिम आबादी को लेकर बड़ी टिप्पणी करते हुए, ये कह डाला कि उन्हें मुसलमानों का वोट नहीं चाहिए। बस यही नहीं, इसके बाद ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, "जो लोग गाय काटेंगे, उनका हाथ तोड़ दूंगा।" उन्होंने साफ कहा है कि, देशभर में हिंदू आबादी के साथ भेदभाव हो रहा है, जिसे वह कभी नहीं सहेंगे।
वह तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले अल्पसंख्यकों के खिलाफ बयानबाजी की वजह से BJP ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था, लेकिन इस बार चुनाव की पहली लिस्ट जारी होने से ठीक पहले उनका सस्पेंशन वापस लिया गया। साथ ही गोशामहल से उम्मीदवार बनाया गया, जहाँ से 2018 में उन्होंने जीत दर्ज की थी।
अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले टी. राजा सिंह ने एक बार फिर मरने मारने की बात कह दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "ये मेरी जिंदगी और मौत का चुनाव है। मैं मरने से नहीं डरता और न ही किसी को मारने से डरता हूं। तो सोच-समझकर मुझसे गद्दारी करना। मेरी दुश्मनी बहुत महंगी पड़ेगी।" टी. राजा सिंह ने गो हत्या करने वालों को अपना दुश्मन करार दिया है। उन्होंने कहा, "ये दुश्मन, जो हमारी गायों को काट देते हैं, लव जिहाद करते हैं, धर्मांतरण करते हैं, इन दुश्मनों की यहां गिनती 70 हजार वोटों से होती है और हमारी गिनती वीरों से होती है।’ "गोशामहल इलाके में दो लाख हिंदू मतदाता है जबकि 70 हजार मुस्लिम हैं जो लोग हिंदुत्व के खिलाफ है। इसलिए मुझे अपने हिंदू भाइयों का समर्थन काफी है। मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए।"
















































































Leave Your Message