भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर ट्रॉफी की अपने नाम, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया करोड़ो का ऐलान। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करली है। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं हारा और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। इस जीत से भारतीय टीम ने 17 सालों के इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया और बीसीसीआई ने विश्व विजेता भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक भी समर्पित किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर बड़ा ऐलान किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुक्रवार को 11 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। यह घोषणा विधान भवन में की गई, जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया गया। शिंदे ने अपने भाषण में टीम की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर मिली जीत के अलावा, सूर्यकुमार के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में लिए गए शानदार कैच की तारीफ की। उन्होंने सहयोगी टीम के सदस्य पारस म्हाम्ब्रे और अरूण कनाडे के योगदान की प्रशंसा की और मुंबई पुलिस की विक्ट्री परेड के दौरान भीड़ प्रबंधन की सराहना भी की।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स