अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में क्यों नहीं आई कैटरीना, विक्की कौशल ने बताई यह वजह।

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी थी। जो कि जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। इस दौरान बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत के कई सेलेब्स दिखे। सलमान खान से लेकर आलिया-रणबीर कपूर भी पहुंचे। मगर विक्की कौशल अकेले दिखे। तभी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की बातें एक बार फिर उड़ने लगी। अनंत-राधिका के वेडिंग संगीत सेरेमनी में काले सूट-बूट में विक्की कौशल का स्वैग देखने को मिला। जैसे ही वह पोज देने के लिए आए तो पैप्स ने विक्की से पूछा कि आखिर भाभी कहां हैं। तब विक्की कौशल ने जवाब दिया कि कैटरीना कैफ मुंबई से बाहर हैं। मतलब ये कि कैटरीना कैफ किसी काम से बाहर हैं और इसलिए वह अंबानी परिवार के फंक्शन में नजर नहीं आईं। 

बात करें विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही 'बैड न्यूज' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च पर खुद विक्की ने इस बारे में जवाब दिया था। हाल में ही करण जौहर की फिल्म का गाना रिलीज हुआ था 'तौबा तौबा' जिसमें विक्की कौशल का धमाकेदार डांस देखने को मिला. इस गाने की तो सलमान खान ने भी तारीफ की थी। विक्की ने कहा था कि अगर असली वाली गुडन्यूज हुई तो वह सबसे पहले मीडियावालों को ही देंगे। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स