ब्रेस्ट कैंसर से जूझती हुई हिना खान के बॉयफ्रेंड ने दिया चौंकाने वाला बयान।
एकट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में कीमोथेरेपी के लिए उन्होंने अपने बाल भी कटवाए है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं अब एक्ट्रेस अपनी बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल की वजह से चर्चा में आ गई हैं। जानिए ऐसा क्या हुआ दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों हिना खान के लिए उनके फैंस खूब दुआ मांग रहे हैं। इसके साथ ही उनके ये चिंता भी सता रही है कि अब एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल उनके साथ शादी करेंगे या नहीं। ऐसे में रॉकी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। सूचना के अनूसार हाल ही में रॉकी ने हिना की बीमारी और उनसे शादी करने को लेकर खुलकर बात की। रॉकी जयसवाल ने कहा कि उन्हें अभी शादी की कोई जल्दी नहीं है और वो पहले भी हिना के साथ थे और आगे भी हमेशा उनके साथ ही रहेंगे। रॉकी ने आगे कहा कि उनका और हिना का रिश्ता बहुत मजबूत है। इसलिए वो हिना के ठीक होने का इंतजार करेंगे और इस मुश्किल घड़ी में उनका हर पल साथ भी देंगे। रॉकी जयसवाल पिछले कई सालो से हिना खान को डेट कर रहे है।
इस बात को लेकर रॉकी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हिना और रॉकी की मुलाकात एक्ट्रेस के पहले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। जहां हिना शो की हीरोइन थी, वहीं रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। शो के सेट पर दोनों की दोस्ती और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया है। अब दोनों कई सालों से साथ है।
















































































Leave Your Message