राहुल गांधी ने किया गुजरात का दौरा, कार्यकर्ताओं में दिखा खास उत्साह।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बीते दिन गुजरात दौरे पर पहुंचे। उनके गुजरात आने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया । गुजरात के कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर कहा कि वह यहां के लोगों को राहत पहुंचाने आए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और विपक्ष का नेता बनने के बाद से राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दे सरकार के सामने उठाए थे। इसके अलावा वह हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने भी गए थे। राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कार्य़कर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया, की अयोध्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को हराया है। अयोध्या के एमपी ने बताया कि यहां तीन बार सर्वे हुआ था, कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं लड़ना चाहते थे। वह अयोध्या से लड़ना चाहते थे, सर्वेयर ने कहा कि अगर आप यहां से लड़ेंगे तो हार जाएंगे। आप अयोध्या में मत लड़िए नहीं तो आपका राजनीतिक करियर अयोध्या में खत्म हो जाएगा। इसलिए अय़ोध्या से नहीं बल्कि वाराणसी से लड़े। उन्होंने कहा हमने एक दो गलती कर दी वर्ना वह वाराणसी से हार जाते।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और विपक्ष का नेता बनने के बाद से राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दे सरकार के सामने उठाए हैं। इसके अलावा वह हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने भी गए थे। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद यह माना जा रहा था कि बीजेपी और राज्य सरकार अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। वह नफरत की राजनीति कर रहे हैं। गुजरात में कई घटनाएं हुई हैं जिससे लोग दुखी हैं। राहुल गांधी गुजरात के लोगों को राहत पहुंचाने आए हैं।
















































































Leave Your Message