मध्य प्रदेश: रामनिवास रावत ने भाजपा में शामिल होकर मंत्री पद की ली शपथ, कैबिनेट में विस्तार की तैयारी जारी।
मध्य प्रदेश के भोपल से राजनीति को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हाल ही में हुआ, जिसमें रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था। रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं।रामनिवास रावत का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद, उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर को एक नया मोड़ दिया।
रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने से ग्वालियर-चंबल में पार्टी को मजबूती मिली है। इसके अलावा, कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले कमलेश शाह और निर्मला सप्रे को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना है। रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की गणमान्यता में वृद्धि हुई है और उन्हें प्रदेश से लेकर केंद्रीय स्तर तक स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार की बातचीत की, जिसमें रामनिवास रावत के साथ दूसरे विधायकों को भी शामिल किया जा सकता है। यह मंत्रिमंडल में चार खाली स्थानों के लिए जानकारी भी दी गई है, जिसमें कमलेश शाह और निर्मला सप्रे शामिल हो सकते हैं। मंत्री पद की शपथ लेने के पहले राम निवास रावत सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देंगे।
















































































Leave Your Message