प्रोफाइल पिक्चर चेंज करना बना 'भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा' के लिए मुसीबत।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा कई दिनों से सुर्खियों में छाए हुए है। हालही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने की वज़ह से, फिर अपने रिटायरमेंट को लेकर, फिर विक्ट्री परेड में अपनी तस्वीरों को लेकर। लेकिन अब रोहित शर्मा विवादों की सुर्खियों के घिर गए है। यह विवाद रोहित शर्मा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगाई गई नई प्रोफाइल फोटो को लेकर खड़ा हुआ है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें तिरंगे के सम्मान कैसे करना चाहिए इसके बारे में बताना शुरु कर दिया है। यह बात 8 जुलाई यानि कल शाम की है जब रोहित शर्मा ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी थी। इसके बाद से ही उन्हें फैंस के गुस्से का समना करना पढ़ रहा है। उनकी नई तस्वीरों को लेकर फैंस नाराज़ हो गए है और उनपर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाने लगे है। यही वज़ह है जिसके कारण वह विवादों में घिर गए है।
बात यह थी की हालही में टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल में भारतीय झंडा गाड़ते हुए की गई रोहित की एक तस्वीर को उन्होंने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बना लिया। हालांकि रोहित का मकसद शायद क्रिकेट जगत में भारत के दबदबे को दिखाना था, लेकिन फैंस को ये विदेशी धरती पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ ऐसा करना अनुचित लगा। लेकिन असली मुद्दा था तस्वीर में दिख रहा तिरंगा। फोटो में झंडा जमीन को छू रहा था। फैंस ने तो 1971 के राष्ट्रीय सम्मान अपमान रोकथाम अधिनियम का हवाला भी दे डाला, जिसके मुताबिक "झंडे को जानबूझकर जमीन या फर्श को छूने या पानी में गिरने नहीं दिया जाना चाहिए।
















































































Leave Your Message