वियना में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत: भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में नई उम्मीदें और समझौते। 

भारत के प्रधानमंत्री अपनी दो दिन के रूसी दौरे के बाद अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के वियना पहुंचते ही उन्हें गला लगा लिया और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींची। ऑस्ट्रिया में क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है पीएम मोदी के स्वागत के बाद गेस्टबुक पर हस्ताक्षर करेंगे। 10.15 से 11 बजे तक, पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर पर वार्ता करेंगे। 11 से 11.20 बजे तक, पीएम मोदी प्रेस वक्तव्य देंगे। 11.30 से 12.15 के बीच, पीएम मोदी ऑस्ट्रिया-भारत सीईओ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 12.30 से 1.50 बजे तक, वे ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ लंच करेंगे। दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक, पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन के साथ बातचीत करेंगे। 3.40 से 4.30 बजे तक, वे ऑस्ट्रियाई हस्तियों के साथ बैठकें करेंगे। शाम 5 बजे को, प्रेस वार्ता होगी। शाम 7.00 से 7.45 बजे के बीच, सामुदायिक कार्यक्रम है। इसके बाद, रात 8.15 बजे को पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में अपने इस शानदार स्वागत के लिए कार्ल नेहमर का एक्स पर धन्यवाद किया है साथ ही उस पल की कई खास तस्वीरों को भी शेयर किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "चांसलर कार्ल नेहमर, आपका गर्म स्वागत करने के लिए धन्यवाद। कल के लिए हमारी बातचीत की प्रतीक्षा में हूँ। हम दोनों देशों के लिए वैश्विक भलाई को बढ़ावा देने में साथ मिलकर काम करेंगे। जवाब में चांसलर नेहमर ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका वियना में हमारा स्वागत है। हमें आपका स्वागत करने पर गर्व है। ऑस्ट्रिया और भारत के बीच हमारी मित्रता और साझेदारी को बढ़ावा देने में हम आपके यात्रा के दौरान आपकी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं का इंतजार कर रहे हैं। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स