भाई अनंत की मेंहदी सेरेमनी में बहन ईशा ने अपने लुक से लगाई आग !
अंबानी परिवार में इनदिनों जशन का माहौल है। पूरा परिवार अनंत और राधिका की शादी में धूमधाम मचाने में लगा हुआ है। आखिर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की शादी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बधने जा रहे है। दोनों की शादी के फंक्शन जोरों-शोरों से शुरू हो चुके हैं। जिसमे कई सारे फंक्शन की वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। वहीं बीते दिन कपल की हल्दी सेरेमनी थी, जिसमें अनंत की होने वाली दुल्हनियां हर बार कि तरह अपने लुक की वजह से छा गईं। और अब मेहंदी सेरेमनी के फोटोज सामने आई है। जिससे ईशा अंबानी का लुक सामने आ गया है। इस लुक में ईशा गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। भाई अनंत की मेहंदी सेरेमनी में ईशा सी-ग्रीन और गोल्डन लहंगा पहने नजर आईं, जिसके बीच में लाइन से कढ़ाई वाले कमल के फूल बने हैं। वहीं ईशा के दुपट्टे को पीच कलर का बनाया गया है, जिस पर लहंगे के कलर का बॉर्डर लगा है। इसके बॉर्डर को इतना हैवी बनाया है कि ये पूरे लुक में एक अलग ही ग्रेस लेकर आ रहा है। वहीं ईशा की इस लुक की जान उनकी जूलरी बनी। उन्होंने अपनी चोटी को गूंथकर पहले गजरा लगाया, इसके उपर उन्होंने हेयर एक्सेसरी लगाया जिसने हर किसी का दिल ही जीत लिया। यही नहीं उन्होंने मोती और हीरे वाले ईयररिंग्स पहने, तो हरे पन्ने के हार से नजरें नहीं हटी। जिसके साथ उन्होंने दोनों हाथों में कंगन और फूलों वाला कमरबंद भी पेयर किया। जिससे उनका ये लुक और भी क्लासी बन गया। वही ईशा के लुक के खास बात यह थी पूरे लुक के अंदर की उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को कम्पलीट करने के लिए अपनी माँ नीता अंबानी का हार पहना था। इस हार को नीता अंबानी ने कल्चर सेंटर के उद्घाटन पर पहना था। वहीं न्यूड मेकअप, काजल वाले कजरारे नैना और काली बिंदी लगाए ईशा अपने इस पारंपरिक अंदाज से सबको दीवाना बना गईं। ईशा लुक दिखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था और उनका लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ से नहीं रुख रहा है।
















































































Leave Your Message