फिल्म 'बैड न्यूज' का हॉट गाना 'जानम' ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम। 

विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ती डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा  फिल्म का पहला गाना 'तौबा तौबा' रिलीज हुआ है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उनका गाना 'तौबा तौबा' इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में विक्की कौशल के मूव ने लोगो की हार्ट बीट बढ़ा दी है और इस गाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग विक्की कौशल की जमकर तारीफ रहे है। वहीं फैंस के सिर से अभी 'तौबा तौबा' गाने का खुमार उतरा भी नहीं था कि अब फिल्म से एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। बिकनी में तृप्ति कभी स्विमिंग पूल में तो कभी बेड पर तो कभी खाने की टेबल पर अपन  हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी ने इस गाने में विक्की के साथ ऐसे सीन दिए हैं, जिसे देखते ही लोग घायल हो जाएं। विक्की के साथ उनका ये अंदाज देख लोगों के पसीने छूट गए हैं। दोनों इसमें हद से ज्यादा बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। इनकी हॉटनेस देखने के लिए लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

फिल्म के इस गाने का नाम नाम 'जानम' है, जिसमें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी ने जमकर इंटीमेट सीन किए हैं। इनकी हॉटनेस देखने के लिए लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वहीं इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स