बारिशो के दिनों में बढ़ रहा है 'डेंगू' का खतरा, जाने इसके लक्षण और बचाव के उपाय।

मानसून के आने का लोगो का बेहद इंतज़ार होता है, मानसून जब भी आते है वह अपने साथ कई बीमारियां और  इन्फेक्शन भी अपने साथ लेकर आते है। दरअसल, मौसम बदलने से बरसात की वजह से जगह-जगह पानी इकठ्ठा होने लगता है। इस कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है और लोग तेजी से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आते हैं। क्युकी बारिश के कारण हर जगह पानी जमा हो जाता है और नालिया गंधो में पानी के जमा होने की वजह से उस पानी में मच्छर पनपने लग जाते है जो की यही मच्छर डेंगू जैसी घातक बीमारियों का हमे शिकार बनाती है। डेंगू बुखार का खतरा इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि बारिश से जमा पानी में मच्छरों, विशेष रूप से एडीज प्रजाति के मच्छर अंडे देते हैं और मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है। ये मच्छर वायरस फैलाते हैं जिससे डेंगू का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

डेंगू बुखार के लक्षण:
*  अचानक तेज बुखार,
*  तेज सिरदर्द, 
*  आंखों के पीछे दर्द, 
*  जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, 
*  हल्का रक्तस्राव (जैसे नाक या मसूड़ों से खून आना या आसानी से चोट लगना)

डेंगू से बचने के लिए ऐसे करे अपना बचाव 

1..डेंगू के को नियंत्रित करने के लिए आप अपने घर की हाइजीन पर ध्यान दें और अपने आसपास की जगह को हमेशा साफ़ सुथरा रखें। 

2 .. एक्सपर्ट घर और आसपास के जगहों को साफ़ करने और पानी न लगने की सलाह देते हैं।  क्योंकि गंदगी से मच्छर बहुत पनपते हैं।  

3 .. घर या आसपास अगर पानी जमा है तो उसे तुरंत साफ़ करें। पानी की वजह से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है।   

4 .. मच्छर काटे न इसलिए आप मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। साथ ही मच्छरों से बचने के लिए लंबी आस्तीन वाले कपड़े पहनें।     

5 .. हेल्थ एक्सपर्ट ये सलाह देते हैं कि आप जैसी ही ऊपर बताए गए लक्षण अनुभव करें तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स