चैंपियन ट्रॉफी 2025 का पाकिस्तान में होगा आयोजन, क्या टीम इंडिया नहीं लेगी टूर्नामेंट में हिस्सा ?

पाकिस्तान में चैंपियन ट्रॉफी 2025 आयोजन होना है। लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसको लेकर आईसीसी से बात करेगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाईब्रीड मॉडल के तहत हो सकता है। टीम इंडिया के मैच दुबई या श्रीलंका में आयोजित हो सकते हैं। इससे पहले एशिया कप में भी ऐसा ही हुआ था। एएनआई की एक खबर के मुताबिक टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैचों की मेजबानी करने के लिए बात करेगी। यह भी हो सकता है कि टीम इंडिया अपने मैच दुबई या श्रीलंका में खेले और बाकी मुकाबले में पाकिस्तान में आयोजित हों। इससे पहले एशिया कप में ऐसा ही हुआ था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। 

खबरों के अनुसार टीम इंडिया का कोई भिओ खिलाड़ी पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं है। हलाकि इसको लेकर अभी भी बातचित  चल रही है। भारत तो पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए यहां आयी थी। इसी वजह से अभी और भी बातचीत हो सकती है। पाकिस्तान ने हाल ही में आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी का ड्राफ्ट सौंपा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान का मैच लाहौर में आयोजित करने की योजना है। लेकिन टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने से इस प्लान पर धोखा हो सकता है। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू की है, और करोड़ों रुपए खर्च करके मैदानों को ठीक करवाने की योजना बनाई है। ग्रुप ए में टीम इंडिया और पाकिस्तान हैं, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स