अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में , क्या प्रधानमंत्री नरेंद मोदी होंगे शामिल ?
बिज़नेस मेन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और हर सेरेमनी बहुत ही धूमधाम से हो रही है। राधिका और अनंत की शादी को ग्रैंड बनाने में अंबानी फैमिली कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शादी के तैयारियों में सभी लोग धूम धाम से लगे हुए है। शादी के फंक्शन 12 जुलाई से 14 जुलाई तक मुंबी के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। इस शादी में विदेश से भी कई लोग शामिल होने वाले हैं। अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने के लिए पीएम मोदी भी जाने वाले हैं। इस शादी में रिटर्न गिफ्ट से लेकर खाने की डिशेज तक सब कुछ स्पेशल होगा। आइए आपको शादी की फुल डिटेल्स बताते हैं। अंबानी परिवार ने शादी के लिए विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शादी में जेड-प्लस सुरक्षा सिस्टम में सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। शादी के लिए 60 लोगों की सुरक्षा टीम में 10 NSG कमांडोज़ और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे, साथ ही 200 अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स, 300 सुरक्षा सदस्य और 100 से अधिक ट्रैफिक पुलिस और मुंबई पुलिस के जवान भी तैनात होंगे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए पीएम मोदी भी आने वाले हैं। पीएम मोदी 13 जुलाई को मुंबई जा रहे हैं। इस दिन अनंत और राधिका की आशीर्वाद सेरेमनी है। जिसमें उन्हें ब्लेसिंग्स देने के लिए पीएम मोदी जा सकते हैं। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में आने वाले वीवीआईपी गेस्ट को रिटर्न गिफ्ट में करोड़ों की घड़ी दी जाएगी। इसके अलावा दूसरे मेहमानों के लिए कश्मीर, राजकोट और बनारस से रिटर्न गिफ्ट मंगवाए गए हैं।
















































































Leave Your Message