दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली बड़ी राह, सुप्रीम कोर्ट से मिली मिली जमानत !
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शीर्ष अदालत ने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए की गई गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती दी थी। हालांकि, फिलहाल सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल जेल में रहने वाले हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) नेता पार्टी दफ्तर में मीटिंग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका के मामले को अब बड़ी बेंच के पास भेजा है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी। इस मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ तीन जज नियुक्त करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बड़ी बेंच के पास मामले की सुनवाई तक सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई है।
ईडी मामले में सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 90 दिनों की कैद झेली है और उन्हें पता है कि वह एक निर्वाचित नेता हैं। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले से संबंधित धन शोधन जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दी थी। अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी सीएम केजरीवाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि सीएम फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत ईडी के केस में दी है। ऐसे में सीएम केजरीवाल फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में ही बंद रहेंगे।
















































































Leave Your Message