दुनिया में क्रिकेट: टॉप-10 अमीर क्रिकेट बोर्डों की सूची और उनकी संपत्ति !

आज दुनिया भर में कई देशों में क्रिकेट खेला जाता है। ICC द्वारा मान्यता प्राप्त 108 देशों में से 12 फुल मेम्बर्स और 96 एसोसिएट मेम्बर्स हैं। इसका मतलब है कि दुनिया भर में कुल 108 क्रिकेट बोर्ड हैं। इन सभी में सबसे बड़ा दबदबा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का है, क्योंकि वर्तमान में बीसीसीआई अकेले ही टॉप-10 क्रिकेट बोर्डों का 85% कमाई करता है। इसके बाद कमाई के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) दूसरे नंबर पर है। भारत को क्रिकेट का दीवाना देश कहा जाता है, इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर देश भारत के खिलाफ खेलना चाहता है, क्योंकि इससे उनकी भी अच्छी कमाई होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की कुल संपत्ति करीब 2.25 अरब डॉलर यानी 18,700 करोड़ रुपए है. ये रकम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड से 28 गुना ज्यादा है। 

कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' (CA) है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास करीब 79 मिलियन डॉलर हैं। यानी 660 करोड़ रुपए. इनके पास भी बिग बैश लीग जैसी धांसू लीग है।  इंग्लैंड का क्रिकेट बोर्ड तीसरे नंबर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के पास करीब 59 मिलियन डॉलर हैं।  यानी 492 करोड़ रुपए। 

दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

* भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI): करीब 2.25 अरब डॉलर यानी 18,700 करोड़ रुपए। 
* क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA): करीब 79 मिलियन डॉलर यानी 660 करोड़ रुपए। 
* इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB): करीब 59 मिलियन डॉलर यानी 492 करोड़ रुपए। 
* पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB): करीब 55 मिलियन डॉलर यानी 459 करोड़ रुपए। 
* बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB): करीब 51 मिलियन डॉलर यानी 426 करोड़ रुपए। 
* क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA): करीब 47 मिलियन डॉलर यानी 392 करोड़ रुपए। 
* जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZCB): करीब 38 मिलियन डॉलर यानी 317 करोड़ रुपए। 
* श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC): करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 167 करोड़ रुपए। 
* वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB): करीब 15 मिलियन डॉलर यानी 125 करोड़ रुपए। 
* न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC): करीब 9 मिलियन डॉलर यानी 75 करोड़ रुपए। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स