बिग बॉस ओटीटी 3 में मचा बवाल, सना और कृतिका के बिच हुई ज़ुबानी जंग। 

बिग बॉस बिग ओटीटी 3 में हर दिन कुछ न कुछ देखने की मिलता रहता है। अब हलही में बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसकी कोई उम्मीद नहीं थी। दरसल घर में सबसे अच्छे से बॉन्ड रखने वाली सना मकबूल और कृतिका मालिक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे इन दोनों को लड़ाई करते हुए देखा गया है। वहीं बीते एपिसोड में शो में  एक टास्क के बाद एक दूसरे से बहस करते हुए देखे गए। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को यह तय करना था कि उनके अनुसार शो में सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट कौन है। जहां अरमान मलिक और उनके कुछ दोस्त कृतिका का नाम लेते नजर आए। वहीं सना मकबूल और उनकी टीम उनका नाम लेती नजर आईं। हालांकि, अरमान एक वोट से जीत गए। यह बात सना को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि स्टाइल क्या होता है और जब दर्शक शो देखेंगे तो वे हंसेंगे। 

बाद में सना उसी पर अरमान से बात कर रही थीं और कृतिका ने बीच-बचाव किया। इसके कारण दोनों के बीच जुबानी जंग होती है। जहां सना को कृतिका को यह बोलते हुए देखा कि कैसे कुछ दिन पहले उन्हें वह सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट लगी थीं। दूसरी ओर कृतिका का कहती है कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि सना पहले उनकी दोस्त थीं और अब नहीं हैं। वही इस बात को सुनने के बाद सना गुस्सा हो जाती है और बोलती है 'आना अब अगली बार मुझे पूछना क्या पहनना चाहिए क्या नहीं, अब मैं फ्री में टिप्स नहीं दूंगी, मैं चार्ज करूंगी।' अरमान मलिक मुस्कुराते हुए दोनों की लड़ाई देखते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स