चिंकी-मिंकी: की जिंदगी की कहानी,  कॉल सेंटर से टेलीविजन स्क्रीन तक का सफर !

चिंकी-मिंकी  'द कपिल शर्मा शो' फेम  यानी एक्ट्रेस सुरभि और समृद्धि मेहरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना फेमस होने से पहले ये दोनों जुड़वां बहनें कॉल सेंटर में भी काम कर चुकी है। इंस्टाग्राम रील से लोगों को एंटरटेन करने वाली चिंकी-मिंकी बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में आकर सुरभि और समृद्धि को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी, दोनों की जोड़ी कमाल है और इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। चिंकी मिंकी बनकर दोनों सोशल मीडिया पर फैंस को तस्वीरों और वीडियो से एंटरटेन करती हैं। इनके एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लु्क्स भी फैंस को खूब पसंद आते हैं।  सोशल मीडिया पर फैशनेबल फोटोज से चिंकी-मिंकी फैंस को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में सुरभि और समृद्धि ने अपने सपनों का आशियाना भी खरीद लिया है। दोनों बहनों ने अपना घर खरीद लिया है। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

चिंकी-मिंकी ने अपने नए घर में पूजा करते हुए कई फोटोज शेयर किए हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'दिल को हमारे सुकून मिला... सबसे अच्छी बात ये है कि हमारे घर का इंटीरियर हमने और हमारी मां ने बनाया है...सारा क्रेडिट मां को जाता है। हमारे स्पेशल दिन पर हमारे साथ शामिल होने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।  लेकिन आपको बता दें कि इतना पॉपुलर होने से पहले सुरभि और समृद्धि यानी चिंकी-मिंकी ने कॉल सेंटर में जॉब भी की है। इन दोनों बहनों ने इतना फेम पाने से पहले कड़ी मेहनत की है। इसके बाद चिंकी और मिंकी ने कपिल शर्मा के शो से लेकर और भी कुछ और कई शो में काम किया। जिसके बाद इनकी फैन फोलोइंग काफी बढ़ गई और फिर इन जुड़वां बहनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। और अब यह दोनों अपनी एक अलग ही पहचान के साथ आगे बढ़ती चली जा रही है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स