अंतरिम जमानत मिलने के बाद केजरीवाल को लगा झटका। फिर जाना पड़ा जेल। 

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने आज ही कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। हालांकि सीबीआई के द्वारा दर्ज केस की वजह से वो अभी भी जेल में ही रहेंगे। कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था। वहीं अब सीबीआई के मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। ED द्वारा दायर चार्जशीट के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। बता दें कि ईडी के मामले में जमानत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका दिया। सीबीआई के द्वारा गिरफ्तारी के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को जेल में ही रहना होगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स