भारत और पाकिस्तान चैंपियंस का मुकाबला: फाइनल में होगी आमने-सामने। 

भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर और पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज़ को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। इस टी20 लीग की फाइनल में दोनों ही टीमों के बीच 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास को याद दिला सकते हैं, क्योंकि कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो उस फाइनल का हिस्सा थे। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मैच आज, यानी 13 जुलाई, शनिवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात 9 बजे से होगी। बता दें कि 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं। जोहान्सबर्ग में खेले गए उस फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 5 रनों से जीत हासिल कर ट्रॉफी उठाई थी। मुकाबले में इरफान पठान 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे थे। इस बार भी इरफान पठान सहित कई खिलाड़ी इंडिया चैंपियंस का हिस्सा हैं, जिन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच खेला था। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2024 में हो रही लीग के फाइनल में कौन सी टीम किस पर हावी पड़ती है।

06 जुलाई को इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच एक महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस ने इंडिया को करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 243/4 रन बनाए थे। इसके बाद इंडिया चैंपियंस ने लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन उन्हें सिर्फ 175/9 रन ही बना सके। इस तरह इंडिया चैंपियंस को 68 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब देखना दिलचस्प होगा कि खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है।

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स