अबुजा में हुआ भयानक हादसा, स्कूल की इमारत गिरने से  22 छात्रों की हुई मौत 100 से ज़्यदा हुए घायल !

अबुजा के उत्तर-मध्य नाइजीरिया में सुबह हुआ एक बड़ा हादसा। दो मंजिला ईमारत गिरी स्कूल में ये हादसा उस समय हुआ, जब कक्षाएं संचालित हो रही थीं।  इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई, जबकि मलबे में 100 से अधिक छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, पठारी राज्य के बुसा बुजी समुदाय में सेंट्स एकेडमी कॉलेज में छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे। यहां कक्षाएं शुरू होने के थोड़ी ही देर बात स्कूल की इमारत गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल होने वालों में कई बच्चे 15 वर्ष या उससे कम उम्र के थे। पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि कुल 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से 132 को बचा लिया गया है। छात्रों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। हादसे में 22 छात्र मारे गए हैं। मलबे में फंसे छात्रों की तलाश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया था। पठार राज्य के सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स ने एक बयान में कहा, त्वरित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अस्पतालों को बिना दस्तावेज या भुगतान के उपचार को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। हादसे के बाद दर्जनों ग्रामीण स्कूल के पास इकट्ठा हो गए। यहा मौजूद लोगों में चींख-पुकार मची हुई थी, वहीं कुछ मदद मांगते दिखे। इसके अलावा बचाव कर्मी वहीं मलबे के अंदर से छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बता दें कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इमारतों का गिरना आम बात हो गई है। पिछले दो वर्षों में ऐसी एक दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स