दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश से शुरुआत, मौसम विभाग द्वारा किये गए अलर्ट जारी।
भारत की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश के साथ शुरुआत हुई है। कई दिनों से बारिशो के कारण दिल्ली में सुहावना मौसम बना हुआ है। रात तक दिल्ली-एनसीआर में उमस देखने को मिल रही थी। हालांकि सुबह की शुरुआत बारिश से हुई और मौसम सुहाना बन गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहेगा। दिन में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मानसून लगभग हर राज्य में आ ही गए है जिससे कारण बारिशो का मौसम बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की प्रारंभिक दस्तक के साथ ही भारी बारिश का सम्माननीय दृश्य सामने आ रहा है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश की गति और भी तेज होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप राज्य की नदियां उफान पर हैं। शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जलभराव हुआ है, जिसमें करीब 2-3 फीट पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अनुसार, 13 जुलाई को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या सहित 23 जिलों में भारी बारिश की संभावना के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस समय राज्य में मौसम बेहद सुहावना है और तापमान में भी कमी आई है। बिहार के मौसम की अगर बात करें तो बिहार में कई दिनों से मॉनसून के कारण बारिश देखने को मिल रही है। अलग-अलग जिलों को लेकर मौसम विभाग द्वारा आए दिन अलर्ट जारी किया जा रहा है।
















































































Leave Your Message