अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई शादी, दूल्हा और दुल्हन आए खूब नाचते हुए नज़र। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आखिरकार हो ही गयी है। आज राधिका और अनंत सात मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सात फेरे लेंगे, जिसमें देश-दुनिया की हस्तियां शामिल होंगी। अनंत-राधिका की जयमाला भी हो चुकी है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। अब कुछ ही देर में अनंत-राधिका की शादी की दूसरी रस्में शुरू हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के कई वीडियो सामने आए हैं। कुछ वीडियो में जहां दूल्हे राजा को अपने घरवालों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते देखा जा सकता है तो वहीं कुछ में बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियों को नाचते-गाते देखा जा सकता है। इस बीच अनंत-राधिका का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। जिसमें अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट को भी बारात में झूमते-नाचते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में अनंत जहां गोल्डन कलर की शेरवानी और साफा पहने नजर आ रहे हैं, वहीं राधिका लाल रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिससे साफ पता चलता है कि अंबानी फैमिली की छोटी बहू ने भी बारात लेकर पहुंचे अनंत संग खूब मस्ती की। राधिका को यूं डांस करता देख अनंत बेहद खुश हो जाते हैं और उन्हें पास खींचकर उनके गालों पर किस भी करते हैं। अनंत-राधिका का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में है। जिस पर कमेंट करते हुए कईयों ने रिएक्शन भी दिया है। किसी ने वीडियो को क्यूट तो किसी ने अब तक का सबसे खूबसूरत वीडियो बताया है। कई यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और प्यार जाहिर किया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स