अनंत अंबानी की शादी में चर्चा का विषय बनी कैटरीना कैफ ! 

भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न जारी है। अनंत आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में कई बड़ी हस्तियां इस बिग फैट वेडिंग का हिस्सा बनने पहुंची हैं। खासकर बॉलीवुड के तमाम सितारे अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन में चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं। इस बीच बी टाउन की चिकनी चमेली यानी कटरीना कैफ चर्चाओं में आ गई हैं। कैटरीना ने अपने हस्बैंड और एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी के फंक्शन में एंट्री की। इस दौरान अदाकारा लाल रंग की सिंपल साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। कैटरीना ने अनकट डायमंड सेट पहना हुआ था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। जबकी विक्की कोशल क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए। हालांकि, कपल की शादी में एंट्री से जुड़े वीडियोज को देखकर एक बार फिर कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के चर्चे तेज हो गए हैं। इतना ही नहीं, वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स का कहना है कि अब एक्ट्रेस का वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कैट का बेबी बंप दिख रहा है, जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है।’, तो दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘कटरीना पक्का प्रेग्नेंट हैं, उनके चेहरे पर ही नजर आ रहा है।’ इन सब से अलग एक और यूजर लिखते हैं, ‘मेरा सीधा ध्यान कटरीना के बेबी बंप पर ही गया, विक्की कौशल अब पापा बनने वाले हैं।’ यानी फैंस बड़ी ही बेसबरी के साथ अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की ओर से गुड़ न्यूज का इंस्तार कर रहे हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर कपल की ओर से अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है।बेबी बंप भी साफ नजर आने लगा है। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सुखियों की चर्चा में बना हुआ है। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स