फिल्म 'बैड न्यूज' के तीसरे गाने 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर फैंस का गुस्सा, नेटिजन आलोचना में। 

फिल्म 'बैड न्यूज' के लिए फैंस की बेकरारी और मूवी के गानों का प्रचार इंटरनेट पर काफी जबरदस्ती से हो रहा है। इस फिल्म में आपको रोमांटिक-कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल का चटकारा देखने को मिलने वाला है। अब तक इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं - 'तौबा तौबा', 'जानम', और 'मेरे महबूब मेरे सनम'. हालांकि, इनमें से 'मेरे महबूब मेरे सनम' गाने को फैंस ने विशेष रूप से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी है। जी हां, एक तरफ जहां 'बैड न्यूज' के दो गाने हिट हुए। तो वहीं, फिल्म के तीसरे गाने ने फैंस का पारा चढ़ा दिया है। दरअसल, 'बैड न्यूज' का तीसरा गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' रीक्रिएट किया गया है। इसका ओरिजनल सॉन्ग महेश भट्ट की डायरेक्ट की गई फिल्म 'डुप्लीकेट' में था, जिसमें शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे और जूही चावला अहम किरदार में थे। इस ओरिजनल सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया था, आज भी ये गाना लोगों की जुबान पर रहता है। लेकिन जब इस गाना का रीमेक आया तो फैंस का दिमाग खराब हो गया। अब इस गाने पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने पर कई फैंस आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि कॉमेडी के साथ रोमांस के तड़के से भरपूर फिल्म  'बैड न्यूज' का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। वहीं इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नेहा धूपिया भी इस फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स