अयोध्या में उठाए गए सुरक्षा के नए कदम, केंद्र सरकार ने अयोध्या में एनएसजी हब स्थापित करने के बाद सुरक्षा को और भी मजबूत करने का किया ऐलान।
केंद्र सरकार अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का हब स्थापित करने की तैयारी में है। इसके बाद एनएसजी की एक टुकड़ी स्थायी रूप से अयोध्या में तैनात की जाएगी, जो 17 जुलाई को शहर में पहुँचेगी। इस टीम को चार दिनों तक अयोध्या में रहकर राम जन्मभूमि और उसके आसपास की सुरक्षा का मूल्यांकन करना होगा। एनएसजी की यह टुकड़ी 20 जुलाई तक यहाँ तैनात रहेगी। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से आतंकवादी खतरों की चिंता बढ़ रही है, और इसी कारण से केंद्र सरकार इस खतरे को निष्पादित करने के लिए सक्रिय रही है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद से ही यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हर दिन लगभग एक लाख से ज्यादा लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी वजह से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार अयोध्या में एनएसजी का हब बनाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, एनएसजी हब में ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती हो सकती है।
अयोध्या के आस-पास की सुरक्षा की भी समीक्षा होगी। फिलहाल रामनवमी, सावन, कार्तिक परिक्रमा मेले में यहां पर एटीएस की तैनाती की जाती है। अभी राममंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ के पास है। यहां पर सीआरपीएफ व पीएसी को भी तैनात किया गया है। एनएसजी की ओर से एसएसएफ के जवानों को ट्रेनिंग दे गई है। अयोध्या में स्पेशल फोर्स के 200 कमांडो भी तैनात हैं।
















































































Leave Your Message