मुश्किल दौर से गुजरती हुई हिना खान के लिए उनके बॉयफ्रेंड ने वीकेंड को कैसे बनाया स्पेशल?

एकट्रेस हिना खान इन दिनों बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहीं है। 'बिग बॉस' में अपना दमखम दिखाकर शेर खान कहलाने वाली हिना खान ने हाल में ही जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस के फैंस इस खबरे के सामने आने के बाद से ही हैरान-परेशान हैं। एकट्रेस ने इंस्ट्राग्राम की पोस्ट के जरिए बताया की वह ब्रैस्ट कैंसर की तिसरी स्टेज से जूझ रही है। इस वक्त उन्होंने जैसे - तैसे अपने आप को संभाल के रखा हुआ है और हंसकर कर मुस्किलो का सामना कर रही हैं। इस मुश्किल समय में हिना का परिवार उनका बहुत साथ दे रहा है। एक्ट्रेस की मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जैयसवाल उनका खास ध्यान रख रहे हैं। हालही में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के लिए स्पेशल पोस्ट किया और इसके साथ ही एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरें दिखाते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हिना खान का वीकेंड स्पेशल बनाया। रॉकी ने अपनी गर्लफ्रेंड हिना खान की तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान की मुस्कुराहट और क्यूट एक्सप्रेशन दिख रही हैं, जो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को पसंद आ रही हैं। तस्वीरों में हिना के हाथ में कुछ टूल्स भी दिख रहे हैं, जो उनके काम से संबंधित दिखते हैं। वे एक येलो नाइटसूट में ब्लू एप्रन पहनी हैं और सोफे पर बैठी हुई हैं, जहां उन्हें काफी क्यूट दिखाई दे रही हैं। रॉकी ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यार भरा कैप्शन भी जोड़ा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने हिना के पसंदीदा खाने बनाकर उनका वीकेंड स्पेशल बनाया है।

इस पोस्ट के ज़रिए यह पता चलता है की वो हिना खान से कितना ज़्यदा प्यार करते है और इस मुश्किल समय में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हुए है। यह देखने के बाद दोनों के बांड के काफी जमकर तारीफ हो रही है। और फंस इस जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे है।उनके इस पोस्ट में हिना खान ने भी कमेंट किया है एक्ट्रेस ने लिखा, 'तुम। इसके साथ ही चोटिल दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स