बिग बॉस ने छीनी लवकेश कटारिया से बाहरवाले की कमान, साथ ही लाया एक बड़ा ट्विस्ट।
बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों जमकर मसाला देखने को मिल रहा है। इस बार वाले बिग बॉस को लोग बेहद ही पसंद रहे है। हालही में वीकेंड के वार में चंद्रिका यानि वड़ा पाव गर्ल को बेघर कर दिया गया है। इसके बाद शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर इन्फ्लुएंसर अदनान शेख ने एंट्री की है। अदनान के आते ही बिग बॉस ने घर में ऐसा खेल खेला है कि बीच शो में नियम ही पलटकर रख दिए हैं। बिग बॉस ने लवकेश कटारिया के हाथों से बाहरवाले की कमान छीन ली है और शो में सभी के नॉमिनेशन्स कैंसिल कर दिए हैं। इसके अलावा शो में इस बार बाहरवाला की कमान किसी एक शख्स ने हाथों में नहीं बल्कि तीन लोगों के हाथों में आई है और घर के अंदर यह सबसे बड़ा ट्विस्ट है। लवकेश को बाहरवाला के पद से फायर कर दिया गया है। अब बाहरवाला एक नहीं बल्कि तीन लोग बनेंगे। बीच शो में बिग बॉस का यह नया नियम है। हालांकि इससे पहले भी बीच शो में बिग बॉस में नियम बदलते रहे हैं, ऐसे में यह शॉकिंग तो नहीं है।
आपको बता दें कि जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से किसी एक इंसान को सीक्रेट रूप से बाहरवाला बनाया जाता है। इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं होती है। हालांकि अदनान शेख के आने के बाद से नियम बदले हुए हैं। अब एक नहीं तीन लोग विशाल पांडे, रणवीर शौरी और खुद अदनान शेख को बाहरवाला का पद सौंपा गया है। अब यह देखना बनता है कि आखिर अदनान घर के अंदर किसके पक्ष में रहते हैं। हलाकि घर में आए नए शख्स अदनान शेख को नॉमिनेट कर दिया गया है। दरअसल उन्होंने घर का नियन तोड़ते हुए बाहर की बातें घरवालों को बताई थीं।
















































































Leave Your Message