नामुमकिन बना मुमकिन, ऑस्ट्रिया की टीम ने 11 गेंदों में ही 61 रन बनाकर जीत लिया मैच !
अब क्रिकेट के साथ-साथ उसके नियम और फॉर्मेट भी बदल रहे हैं। पहले सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट होता था, लेकिन अब टी20 और टी10 जैसे छोटे फॉर्मेट्स भी प्रचलित हैं। टी10 क्रिकेट में गेंद पहले ही दो ओवर्स में 61 रनों का रन चेज़ हो गया था, जो दर्शाता है कि क्रिकेट का रूप और गति दिन पर दिन बदल रहे हैं।यह कारनामा यूरोपियन क्रिकेट के टी10 टूर्नामेंट हुआ, जहां ऑस्ट्रिया ने रोमानिया के खिलाफ 11 गेंदों में 61 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। लगभग मुकाबला हार चुकी ऑस्ट्रेलिया ने वह कर दिखाया जो शायद असंभव था। हालांकि क्रिकेट में कहा जाता कि असंभव कुछ नहीं होता है, लेकिन 11 गेंदों में 61 रन बनाना संभव भी नहीं लगता। मैच में पहले बैटिंग करते हुए रोमानिया ने 10 ओवर में 168 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज़ अरियान मोहम्मद ने 104* रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रिया की टीम लड़खड़ाती हुई दिखाई दी। टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर सिर्फ 107 रन बोर्ड पर लगाए थे। अब यहां से टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 30.5 के रनरेट से 61 रनों की दरकार थी। यहां से ऑस्ट्रिया की जीत असंभव लगने लगी थी।
टीम के लिए आकिब इकबाल 8 ओवर तक 9 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर आखिरी 2 ओवर में आकिब ने ऐसा कमाल किया कि उनका स्कोर 19 गेंदों में 72* रन हो गया और ऑस्ट्रिया को 7 विकेट से जीत मिल गई। आकिब के बल्ले से 2 चौके और 10 छक्के निकले थे। 8 ओवर तक ऑस्ट्रिया के जीतने की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत ही थी। यहां से रोमानिया के लिए पारी का 9वां ओवर लेकर आए मनमीत कोली ने 41 रन खर्च कर दिए, जिसमें 9 एक्स्ट्रा रन थे। अब ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने 5 गेंदों में बनाकर जीत दर्ज कर ली।
















































































Leave Your Message