भारतीय क्रिकेट टीम: श्रीलंका दौरे के लिए टी20 और वनडे सीरीज़ की टीम आज होगी घोषणा।
भारतीय टीम ने हाल ही में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस उपलब्धि के बाद, टीम इंडिया ने अपने यंग बैच को श्रीलंका के दौरे के लिए तैयार किया है। शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे दौरे में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली, जहां टीम ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम दिया। अगला मिशन श्रीलंका के साथ है, जहां तीन T20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज, यानी 17 जुलाई, बुधवार को टीम का एलान करने की संभावना है। श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। पहले टी20 सीरीज़ खेली जाएगी और फिर 02 अगस्त से वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा। इसी सीरीज़ से गौतम गंभीर बतौर हेड कोच अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। इस दौरे पर टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी के मामले में उतार-चढ़ाव रहा है। पहले तो हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाने की संभावना थी, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव को इस भूमिका के लिए उत्कृष्ट माना जा रहा है। उन्हें श्रीलंका सीरीज़ के अलावा 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक कप्तानी का नियमित चयन किया जा सकता है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूचना के अनूसार माने तो श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई से वनडे सीरीज़ के लिए ब्रेक की मांग की है। हालांकि टी20 सीरीज़ के लिए वह मौजूद रहेंगे।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय टीम टी20 सीरीज़ के लिए
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय टीम वनडे सीरीज़ के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।
















































































Leave Your Message