प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट बैठक, बजट 2024 के साथ अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज देश और जनता से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते है। आज नरेंद मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की आज एक अहम बैठक होगी। इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों के प्रस्ताव पर कैबिनेट मुहर लगा सकती है। बताया जा रहा है कि बैठक सुबह 10:30 बजे से होगी। बता दें कि 22 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होगा। इसी सत्र में 23 जुलाई को बजट भी पेश किया जाएगा। मॉनसून सेशन 12 अगस्त तक चलेगा। इस सेशन को बिना हंगामे के चलाने के लिए सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय बजट 2024 पर भी चर्चा हगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खास तैयार की है। वह अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मिलेंगे। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री शाम 6 बजे बीजेपी हेडक्वॉर्टर भी जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की आज इस बैठक में बजट के अलावा कई और अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बढ़ते रेल हादसे, NEET-UG विवाद, अग्निवीर और बढ़ते आतंकी हमले पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही देश से जुडी और आम लोगो से जुडी कुछ अहम बातो पर चर्चा करके कुछ अहम फैसला ले सकते है। इसी अहम फैसले की चर्चा करने और एक उचित निर्णय लेने के लिए आज यह एक अहम बैठक बिठाई गयी है।
















































































Leave Your Message