चिराग पासवान ने कंगना संग वायरल वीडियो का बताया सच !
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान और मंडी से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का पिछले दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियों में रहा। इस वीडियो में कंगना और चिराग को संसद की सीढ़ियों पर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते देखा गया था। इस वीडियो को देखकर दोनों के फैंस खुश हो गए और सोशल मीडिया पर इसके चर्चे शुरू हो गए। इस वायरल वीडियो को देखकर चिराग पासवान ने खुलकर बात की है। अपने और कंगना के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और अपनी दोस्ती पर बात की। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'कंगना और मैं अच्छे दोस्त हैं।' चिराग कहते हैं- 'बॉलीवुड में और कुछ हो या ना हो, लेकिन कंगना के साथ मेरी दोस्ती जरूर हो गई। वो एक अच्छी चीज थीं, जो बॉलीवुड में मेरे साथ हुई।
चिराग कंगना संग संसद की सीढ़ियों पर अपने कैंडिड मोमेंट के बारे में बात करते हुए कहते हैं- 'मैं उस दिन सच में कंगना को ढूंढ रहा था। क्योंकि, पिछले 2-3 साल में वो अपने काम में बिजी थीं और मैं अपने काम में व्यस्त था, जिसके चलते हम मिल नहीं पाए। मैं उनसे मिलना चाहता था।' ये पूछे जाने पर कि क्या उन्हंने कंगना को स्पीच को लेकर कोई टिप्स दीं, तो उन्होंने जवाब में कहा- 'कंगना को किसी टिप की जरूरत नहीं है, वह पहले ही काफी अच्छा बोलती हैं। वह ज्यादातर समय राजनीतिक रूप से नहीं रहतीं और यही उनकी यूएसपी है। चिराग पासवान आगे कहते हैं- 'कंगना यह बखूबी जानती हैं, कब क्या कहना है और क्या नहीं। वह राजनीतिक रूप से सही हैं या नहीं, ये चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन वह जो भी सोचती हैं वही उनकी खासियत है।
















































































Leave Your Message