भारतीय क्रिकेट में टी20 कप्तानी के लिए मतभेद, हार्दिक पांड्या या सूर्यकुमार यादव?
इस बीच भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। भारत का अगला टी20 कप्तान कौन होगा? पूरी दुनिया की नजर इस सवाल पर है। भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर घमासान है। बीसीसीआई सचिव जय शाह और नए हेड कोच गौतम गंभीर के बीच मतभेद बताया जा रहा है। कई रिपोर्ट में पहले दावा किया गया कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे। पर अचानक से फिर एक रिपोर्ट आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया कि हार्दिक को कप्तानी नहीं मिलेगी। सूर्यकुमार यादव नए कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि, अब जो खबर आई है, वो हैरान करने वाली है।
सुचना के अनुसार सचिव जय शाह चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या को भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा जाए। इसके विपरीत, गौतम गंभीर का कहना है कि इसे सौंपने के लिए वे तैयार नहीं हैं। उन्हें लगता है कि टीम की कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव को विकल्प के रूप में देखा जाना चाहिए। दोनों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद है, जिसे मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया है। गंभीर के अनुसार, हार्दिक पांड्या की चोटिलता, ब्रेक लेना और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते वे उन्हें टी20 टीम के कप्तान नहीं बनने के लिए समर्थन दे रहे हैं।ऐसे में आज श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि आज ही भारत के अगले टी20 कप्तान का एलान भी किया जा सकता है।
















































































Leave Your Message