उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ बड़ा ट्रैन हादसा, एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार 18 जुलाई को हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे हुए अचानक बेपटरी बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए। गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है। हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर है।दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के डिब्बे में कई यात्री फंसे हुए हैं। बचाव और राहत के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रेन का एक एसी कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना दोपहर 2.37 बजे के आसपास हुई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है। अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेल दुर्घटना पर सीएम योगी ने अपने मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की है। साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद आस-पास के जिलों के सभी अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए है।
















































































Leave Your Message