राशमी देसाई और सुभ्रनील पॉल का डांस वीडियो, दोस्ती या कुछ और?
टीवी शो 'उतरन' से फैंस के दिलों में उतरने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रश्मि ने अपने करियर में कई हिट शोज में काम किया है। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से रश्मि को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। इस शो में उनके सिद्धार्थ शुक्ला के साथ झगड़े और अरहान खान के साथ अफेयर ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। हालांकि ये पहली बार नहीं था जब रश्मि की लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में आई हो, इससे पहले भी एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी काफी विवादित रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उतरन' फेम एक्ट्रेस की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही है। एक समय रश्मि देसाई ने अपने एक्स लवर और हसबैंड नंदीश संधु के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल एक्ट्रेस सिंगल अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने एक ऐसी रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी कि फैंस कयास लगा रहे है कि इस वीडियो में नजर आने वाला मिस्ट्री मैन आखिर कौन है। बता दें कि इस वीडियो में रश्मि किसी शख्स के साथ रोमांटिक डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस के साथ नजर आने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि कोरियोग्राफर सुभ्रनील पॉल है। बता दें कि रश्मि और सुभ्रनील पॉल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और दोनों इस वीडियो में डांस कर रहे हैं। रश्मि देसाई के इस वीडियो को देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि क्या इस शख्स के साथ एक्ट्रेस रिश्ते में है या फिर कुछ और लेकिन रश्मि और सुभ्रनील काफी अच्छे दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। बता दें कि रश्मि देसाई प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज रश्मि देसाई सिंगल हैं और अकेले ही लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।
















































































Leave Your Message